मिला जवान प्रेमी तो अधेड़ प्रेमी का प्यार नहीं आता था पसंद, प्रेमिका ने किया ये

प्रेमिका को मिल गया नया प्रेमी तो पुराने प्रेमी का साथ उसे अच्छा नहीं लगता था। अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दबा दिया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 10:47 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 11:10 PM (IST)
मिला जवान प्रेमी तो अधेड़ प्रेमी का प्यार नहीं आता था पसंद, प्रेमिका ने किया ये
मिला जवान प्रेमी तो अधेड़ प्रेमी का प्यार नहीं आता था पसंद, प्रेमिका ने किया ये

कटिहार [जेएनएन]। त्रिकोणीय प्रेम के अवैध संबंध में एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रेमिका को नया प्रेमी मिल गया तो उसे पुराने और अधेड़ प्रेमी का साथ पसंद नहीं आता था। अधेड़ प्रेमी जब भी आता वह उसे चले जाने को कहती, लेकिन बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना तो अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पुराने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी।

गत तीन जून से ही लापता सेमापुर ओपी क्षेत्र के सकरैली मधुबनी निवासी सह वाम नेता भरत लाल मंडल(45) का शव पोठिया ओपी क्षेत्र के खोटा बहियार से गड्ढ़ा खोद बरामद किया गया। हत्या आरोपितों की निशानदेही पर उनका शव बरामद किया गया है।

यह हत्या अवैध संबंध के त्रिकोण में होने की बात सामने आई है। हत्या उनकी प्रेमिका द्वारा ही पुत्र एवं नए प्रेमी की सहायता से की गई। तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। 

बता दें कि मृतक के पुत्र ने पोठिया ओपी क्षेत्र के बकिया निवासी 40 वर्षीय यशोदा देवी पर हत्या का संदेह व्यक्त किया था। यशोदा देवी से भरत मंडल का काफी दिनों से अवैध संबंध था। ग्रामीणों के अनुसार बाद में महिला की नजदीकी खैरा निवासी राजेश कुमार मंडल के साथ बढ़ गई। इधर भरत मंडल का आना-जाना भी जारी था।

यह बात यशोदा देवी और राजेश मंडल को खलने लगी। दोनों ने इसे रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया। यशोदा देवी ने इस साजिश में नए प्रेमी के साथ अपने पुत्र सागर कुमार को भी शामिल कर लिया और पूरे शातिराना अंदाज में घटना को अंजाम दिया। 

दबिया से काट दिया सिर 

जांच में संदेह होने पर रविवार को ओपी अध्यक्ष अमित कुमार ने तीनों को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पूरा भेद खुला और आरोपितों के निशानदेही पर पुलिस ने शव को भी बरामद कर लिया।

यशोदा देवी ने पुलिस को बताया कि उसने ही तीन जून की रात्रि उन्हें अपने घर बुलाया था। खाना खिलाकर रात्रि में तीनों ने मिलकर खोटा बहियार ले जाकर पहले उसे रड से बुरी तरह पीटा। बाद में यशोदा ने ही दबिया से उसका सिर काट दिया। 

यह भी पढ़ें: बिहार में अब मुर्दों का भी 'अपहरण', कब्र से गायब की जा रहीं लाशें

साक्ष्य छुपाने की साजिश  

साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को खोटा बहियार में गाड़ दिया। ओपी अध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। इधर तीनों अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: रात में किया था बलात्कार, सुबह में जिंदा जलाकर मार डाला

chat bot
आपका साथी