सड़क दुर्घटना में दंपती जख्मी
कटिहार : फलका प्रखंड क्षेत्र के रहटा के समीप बाइक दुर्घटना में एक दंपती बुरी तरह जख्मी हो गए। उसे
कटिहार : फलका प्रखंड क्षेत्र के रहटा के समीप बाइक दुर्घटना में एक दंपती बुरी तरह जख्मी हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार झप्पना निवासी श्याम कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। उसी क्रम में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। श्याम को गहरी चोट आयी है जबकि उसकी पत्नी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।