अरिहाना से विजय प्रकाश केवट बने मुखिया

कटिहार। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित आर के उच्च विद्यालय के प्

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 09:50 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 09:50 PM (IST)
अरिहाना से विजय प्रकाश केवट बने मुखिया

कटिहार। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित आर के उच्च विद्यालय के प्रशाल भवन में अरिहाना पंचायत के मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। अरिहाना पंचायत से मुखिया के पद पर बिजय प्रकाश केवट ने मो. हैदर अली को 401 मतों से हराया। बिजय प्रकाश केवट को सर्वाधिक 1074 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैदर अली को 673 मत मिले। कांटे की टक्कर में बिजय प्रकाश केवट ने 401 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी को पराजित कर मुखिया पद पर कब्जा जमाया। वहीं अरिहाना पंचायत से सरपंच के पद पर जयप्रकाश मंडल ने शशि विश्वास को 63 मतों से पराजित किया। वहीं अरिहाना पंचायत से क्षेत्र संख्या एक से पंचायत समिति के पद पर सीता देवी ने रहमत निशाको 74 मतों से पराजित किया। वहीं अरिहाना पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 2 से पंचायत समिति के पद पर पानो देवी ने राम प्रसाद केवट को 156 मतों से पराजित किया। मौके पर पर्यवेक्षक शमीमुल हक के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी पवन कुमार मिश्रा, अजीत कुमार भी मौजूद थे। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ पूरण साह ने अरिहाना पंचायत के मुखिया पद एवं सरपंच पंचायत समिति के लिए परिणामों की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी