व्यवहार न्यायालय के वरीय वकीलों को मिला प्रशस्ति पत्र

कटिहार। पटना उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी द्वारा रविवार को पूर्णिया

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 08:46 PM (IST)
व्यवहार न्यायालय के वरीय वकीलों को मिला प्रशस्ति पत्र

कटिहार। पटना उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी द्वारा रविवार को पूर्णिया में व्यवहार न्यायालय कटिहार के आधा दर्जन वकीलों को वकालत पेशा 50 वर्ष पूरा करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला जज राजेश्वर तिवारी सहित संबंधित वकीलों को इसको लेकर आमंत्रण भेजा गया था। इसमें जिला जज श्री तिवारी का भी सराहनीय योगदान रहा। कोसी क्षेत्र के वकीलों को सम्मानित करने के लिए उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश श्री अंसारी के साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, असानुद्दीन अमान्नुल्लाह, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, समरेंद्र प्रताप सिंह, नवनीत प्रसाद सिंहा, महानिबंधक विनोद कुमार सिंहा व निबंधक निगरानी बटेश्वर नाथ पांडेय, लॉ सिक्रेटरी संजय कुमार पूर्णिया आए थे। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता महावीर मंडल, सुशील कुमार झा, रामानंद सिंहा, पूर्णानंद राय, कृष्णानंद झा व अरुण कुमार गुप्ता शामिल है। प्रशस्ति पत्र के लिए कटिहार व्यवहार न्यायालय से आठ लोगों को चयनित किया गया था। जिसमें वरीय अधिवक्ता जीवनेश्वर प्रसाद सिंह व उमाकांत सिंह है। किन्तु वे दोनों किसी कारणवश सभा में शिरकत नहीं कर पाए। अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि इन दोनों अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र के लिए उच्च न्यायालय लिखा जाएगा। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर अधिवक्ता संघ के वकील पवन कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार झा, राजेंद्र कुमार मिश्रा, शशांक शेखर झा, किशोर सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह, साधना सिंह, अनूप कुमार सिंहा, श्याम बल्लभ सहाय, महेंद्र सिंहा, महानंद यादव, ब्रह्मादेय यादव, सुनील यादव, युगल यादव, मीना शर्मा, पंचाली नाग, रामविलास पासवान, जगदीश साह, मो. रिजवान, मो. शाहिद हुसैन, बाबुल खान, जगदीश चंद्र पटेल, अजीत कुमार रूखियार, मंजीत चौधरी, यशस्वी कुमार उर्फ जिम्मी आदि ने बधाई दिया।

chat bot
आपका साथी