कई नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

कटिहार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष कई पार्टी के नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा की

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 07:58 PM (IST)
कई नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

कटिहार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष कई पार्टी के नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव नवीन झा, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष निक्कू सिंह, जदयू नेता नेता सह कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रवि साह, बसपा के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र भगत, नेशनल पीपुल्स पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हितेश शर्मा सहित कई नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

चर्चा में रहा छाता

कटिहार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान कुछ छाता बांटे जाने की चर्चा भी जोरों पर रही। कई लोग नये छाते के साथ रैली में दिखे भी। यद्यपि रैली आयोजक ने इसे महज साजिश करार दिया। आयोजकों के अनुसार पार्टी स्तर से ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी