आरटीपीएस काउंटर पर मच रही अफरातफरी

कटिहार। आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर स्कूली छात्र-छात्राओं की उमड़ रही भीड़ से हर

By Edited By: Publish:Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2015 01:15 AM (IST)
आरटीपीएस काउंटर पर मच रही अफरातफरी

कटिहार। आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर स्कूली छात्र-छात्राओं की उमड़ रही भीड़ से हर समय अफरातफरी मची रहती है। इससे आये दिन खूब हंगामा भी मच रहा है। आय प्रमाण पत्र बनाने इस होड़ में काउंटर की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गयी है। विद्यालयों में छात्रवृति राशि के लिए आय प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। इससे छात्र-छात्रा आय प्रमाण पत्र बनाने को जुट रहे हैं। यद्यपि जिन छात्रों को पूर्व में यह राशि मिली है उनको आय प्रमाणपत्र की आवश्यकता ही नहीं। परंतु जानकारी के अभाव में बच्चों में प्रमाण पत्र बनाने की होड़ लगी हुई है। अंचलाधिकारी परमजीत शीरमौर का कहना है की प्रत्येक दिन सैकड़ों आवेदन सिर्फ आय प्रमाणपत्र के लिए मिल रहे। इससे कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ गयी है। स्कूल प्रबंधन द्वारा सही सूचना नहीं दिये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

chat bot
आपका साथी