..तो फलका में 101 प्रतिशत हुआ मतदान

कटिहार [तौफीक आलम]। चौकिये मत, यह तकनीकी गड़बड़ी ही सही, मगर सच है। फलका प्रखंड में विधान परिषद चुनाव

By Edited By: Publish:Wed, 08 Jul 2015 02:18 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2015 02:18 AM (IST)
..तो फलका में 101 प्रतिशत हुआ मतदान

कटिहार [तौफीक आलम]। चौकिये मत, यह तकनीकी गड़बड़ी ही सही, मगर सच है। फलका प्रखंड में विधान परिषद चुनाव के कुल 217 मतदाता थे। इसमें एक वार्ड सदस्य अपनी पत्‍‌नी के आगनबाड़ी सेविका बन जाने के कारण कुछ दिन पूर्व त्याग पत्र दे दिया था। इस प्रकार शेष बचे कुल 216 मतदाताओं को मत देना था। लेकिन त्याग पत्र देने वाले सदस्य का भी वोटर लिस्ट बन गया और उसने मतदान भी किया। इस कारण 216 वोटर की जगह 217 लोगों ने मत का प्रयोग किया। इधर बीडीओ रवि कुमार ने कहा कि उन्हें त्याग पत्र देने की खबर नहीं है। जबकि जीपीएस प्रभारी मो. मुकर्रम ने त्याग पत्र देने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वार्ड सदस्य ने मतदाता सूची बन जाने के बाद त्यागपत्र दिया था। वहीं चुनाव करा रहे पीठासीन पदाधिकारी सह बरारी बीडीओ मधु कुमारी का कहना था कि चुनाव एजेंट को इसका विरोध करना चाहिए था। प्रखंड में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, शाम चार बजे से पहले ही शत-प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का उपयोग कर लिया। प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के तेरह के वार्ड सदस्य मो. नसीम अपनी पत्‍‌नी के आंगनबाड़ी के सेविका में नौकरी को लेकर हाल में त्याग पत्र दिया था। वह त्याग पत्र देने के बाद भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसको लेकर कई प्रत्याशी सवाल उठाने लगे हैं। फलका चुनाव केन्द्र पर चुनाव कराने में कुर्सेला सीओ धीर बालक राय, मजिस्ट्रेट प्रियदर्शी कुमार के अलावा फलका थाना प्रभारी सत्यनारायण राय अनि श्रीपत यादव आदि लगे हुए थे।

chat bot
आपका साथी