भूकंप ने ली एक की जान

जासं, कटिहार : तूफान के बाद अब भूकंप ने भी कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार की दोपहर आए भूकं

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 02:25 AM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 04:22 AM (IST)
भूकंप ने ली एक की जान

जासं, कटिहार : तूफान के बाद अब भूकंप ने भी कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार की दोपहर आए भूकंप में भवन निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन मजदूर घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार शहर के भेरिया रहीका स्थित एक भवन में सात मजदूर भवन में दीवार बनाने के कार्य में लगे थे। दोपहर को आए भूकंप के दौरान मजदूरों के भागने से अफरा तफरी मच गई। साथ ही नव निर्मित दीवार के गिर जाने के कारण सुखासन निवासी मो. खलील, मोगरा निवासी मो. जमाल, टीवी सेंटर की रहने वाली आरती उरांव व सिंकदर जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय मो. खलील की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मो. जमाल और आरती उरांव का इलाज चल रहा है। जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जबकि सिंकदर को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

परिजनों का हुआ बुरा हाल : भूकंप के दौरान दीवार गिरने से मरने वाले मो. खलील की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विलाप कर रहे थे। जमील अकेला कमाने वाला था। उसके घर में पत्‍‌नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनका अब कोई सहारा नहीं है। मृतक की पत्‍‌नी रोशन खातून की चित्कार सुनकर अस्पताल पहुंचे लोगों की आखें नम हो गई। कौन अब पांच मासूम बच्चों की देखभाल करेगा।

chat bot
आपका साथी