स्थानांतरण पर अवर न्यायाधीश प्रथम को दी गई विदाई

- उमेश कुमार शर्मा अब होंगे जमुई के सीजेएम जागरण संवाददाता, कटिहार : अवर न्यायाधीश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 02:21 AM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 02:21 AM (IST)
स्थानांतरण पर अवर न्यायाधीश प्रथम को दी गई विदाई
स्थानांतरण पर अवर न्यायाधीश प्रथम को दी गई विदाई

- उमेश कुमार शर्मा अब होंगे जमुई के सीजेएम

जागरण संवाददाता, कटिहार : अवर न्यायाधीश प्रथम सह एसीजीएम उमेश कुमार शर्मा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जज प्रदीप कुमार मलिक सहित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन लोक अदालत के स्थायी सचिव सह अवर न्यायाधीश रणविजय कुमार पांडेय द्वारा किया गया था। जिला जज श्री मलिक ने कहा कि स्थानांतरण होना एक सामान्य प्रक्रिया है, किन्तु यह सत्य है कि किसी ना किसी मुकाम पर पुन: मुलाकात हो ही जाती है। सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने श्री यूके शर्मा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि हमारे बीच से एक अच्छे, मृदुभाषी, मिलनसार, कर्मठ व्यक्ति का स्थानांतरण हुआ है। उनकी कमी खलती रहेगी। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश विष्णु देव उपाध्याय, एपीजे रंजीत कुमार वर्मा, प्रथम एडीजे विजय आनंद तिवारी, द्वितीय मु. गुलाम गौस, तृतीय ऋषि कुमार ¨सह, चतुर्थ पवन कुमार झा, पंचम शशि भूषण मणि त्रिपाठी, छह विजय कुमार पांडेय, सात पवन कुमार झा, सुशील कुमार त्रिपाठी, त्वरित न्यायालय प्रथम अच्युतानंद उपाध्याय, द्वितीय सुभाष चंद्र प्रसाद, सीजीएम अनिल कुमार, बारसोई सब जज अरुण कुमार, रणविजय कुमार, सब जज तृतीय सुनील कुमार त्यागी, रेलवे दंडाधिकारी संतोष कुमार झा, अवर न्यायाधीश छह रवि कुमार, मुंसिफ जमीं जमाल, एसडीजेएम किरण चतुर्वेदी, न्यायिक दंडाधिकारी जयश्री कुमारी, प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी रेहान रजा, अमित गौरव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी