आवश्यक: ÞजापÞ कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

फोटो:-05केएटी- 23 संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : सरपंच को गोली मार जख्मी करने एवं पंचा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 01:35 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 01:35 AM (IST)
आवश्यक: ÞजापÞ कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
आवश्यक: ÞजापÞ कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

फोटो:-05केएटी- 23

संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार) : सरपंच को गोली मार जख्मी करने एवं पंचायत प्रतिनिधियों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लाक चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि बलरामपुर प्रखंड के बिजौल पंचायत के सरपंच जाहिद हुसैन पर हुए जानलेवा हमला के पूर्व भी पूर्व भी जनप्रतिनिधियों तथा उनके परिजनों को अपराधी निशाना बनाते रहे हैं। लेकिन पुलिस आपराधिक घटना पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरपंच पर गोली चलाने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो जाप उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तनवीर शमशी, प्रखंड अध्यक्ष मु. असलम, अबू लेस, हसन अली, विश्वजीत कुमार राय, मु. अखलाक, रोहित कुमार साह, गुल मोहम्मद, उमेश साह, रजीउद्?दीन, मु. शाहिद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी