बारिश ने दी मक्का किसानों को राहत, थमी धान की तैयारी

संवाद सूत्र, आजमनगर (कटिहार) : रूक-रूक कर हो रही बारिश के साथ ही ठंड व कनकनी बढ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 12:51 AM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 12:51 AM (IST)
बारिश ने दी मक्का किसानों को राहत, थमी धान की तैयारी
बारिश ने दी मक्का किसानों को राहत, थमी धान की तैयारी

संवाद सूत्र, आजमनगर (कटिहार) : रूक-रूक कर हो रही बारिश के साथ ही ठंड व कनकनी बढ़ने लगी है। बारिश ने मक्का की खेती करने वाले किसानों को राहत दी है, लेकिन धान की तैयारी पर ब्रेक लग गया है। बारिश ने मक्का के साथ गेंहू व सरसों की फसल को भी फायदा पहुचाया है। लेकिन बारिश के कारण बढ़ी कनकनी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बता दें कि बारिश के बाद गेहूं की फसल में अंकुरण भी पर्याप्त होगा। बारिश के बाद धान की तैयारी पर ब्रेक लगने के साथ ही नमी की अधिकता बढ़ने से बेहतर बाजार मूल्य नहीं मिलने की ¨चता किसानों को सताने लगी है।

chat bot
आपका साथी