अनिल बने पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

संवाद सूत्र, कटिहार: बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला शाखा का चुनाव रविवार को स्थानीय पुलिस क्लब में सम्

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 09:16 PM (IST)
अनिल बने पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

संवाद सूत्र, कटिहार: बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला शाखा का चुनाव रविवार को स्थानीय पुलिस क्लब में सम्पन्न हो गया। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी। अध्यक्ष पद के चुनाव में डंडखोरा थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादवेंदु विजयी घोषित किए गए। यादवेंदु को कुल 82 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विपीन कुमार सिंह को 42 तथा मोहन कुमार को 39 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। अध्यक्ष सहित सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव के पांच पदों के लिए चौदह उम्मीदवार मैदान में थे। सचिव पद के चुनाव में कामता राम 67 मत प्राप्त हासिल कर जीते। इस पद के लिए गिरिजा पासवान एवं असलम शेर अंसारी भी चुनाव मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद के लिए महेश शर्मा 59 मत प्राप्त कर विजय हासिल किए। इस पद के लिए रामपुकार यादव एवं मो. इश्तियाक खान भी मैदान में थे। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनुपम कुमार 114 मत प्राप्त कर जीत हासिल किए, जबकि उसके प्रतिद्वंदी इबरार खां को 49 मत प्राप्त हुआ। वहीं संयुक्त सचिव पद पर सहायक थाना प्रभारी मुकेश कुमार 72 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी राजा पांडेय को 57 एवं सुरेश प्रसाद को कुल 34 मत प्राप्त हुए। विजय प्रत्याशियों को चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा प्रमाण-पत्र दिया गया एवं शपथ दिलाई गई। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में एलबी मिश्रा, योगेंद्र पासवान तथा कृष्णानंद झा ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराई। समर्थकों द्वारा विजय प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी