गडढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : फलका थाना क्षेत्र के मघैली पंचायत अंतर्गत बड़ी चातर ग्राम में एक डेढ़ वर

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 09:59 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 09:59 PM (IST)
गडढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : फलका थाना क्षेत्र के मघैली पंचायत अंतर्गत बड़ी चातर ग्राम में एक डेढ़ वर्षीय बालक की मौत घर के बगल में पानी भरे गडढे में डूबने से हो गयी। यह घटना सोमवार की दोपहर घटी है। जानकारी के अनुसार बड़ी चातर ग्राम के फिरोज शाह का डेढ़ वर्षीय बेबी अफरोज शाह अचानक खेलते-खेलते गुम हो गया। परिजनों द्वारा इधर-उधर ढूढने पर बच्चे का कोई पता नहीं चला। बाद में किसी की नजर गडढे में मौजूद बच्चे पर पड़ा। यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

chat bot
आपका साथी