बरारी के सोती में भीषण कटाव, उड़े ग्रामीणों के होश

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 08:47 PM (IST)
बरारी के सोती में भीषण कटाव, उड़े ग्रामीणों के होश

संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार) : गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ कटाव की गति एक बार फिर तेज हो गयी है। इससे नदी तट के ग्रामीणों के होश उड़ गये हैं। सोती गांव में सर्वाधिक कटाव हो रहा है। गांव वासी बबलू कुमार मंडल, अरुण मंडल, सुनील मंडल, प्रकाश महतो, टुनटुन मिर्घा, अनंत मंडल, दिनेश चौधरी, धीर नारायण मंडल, मोहन ऋषि सहित वार्ड सदस्य अमरनाथ मंडल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कटाव का क्रम बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के जनता दरबार सहित बाढ़ नियंत्रण अंचल कटिहार के अधीक्षक अभियंता को आवेदन देकर यहां स्पर संख्या पांच व छह के बीच हो रहे तीव्र गति से भू-कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधक कार्य शुरू करवाने की गुहार लगायी गयी है। इधर बाढ़ नियंत्रण विभाग के काढ़ागोला के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्थल जांचकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बरारी प्रखंड क्षेत्र में बाढ़-कटाव से बर्बादी व तबाही लोगों की नियति बन गयी है।

chat bot
आपका साथी