शराबियों को अब सबक सिखाएगी महिलाएं

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 10:06 PM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 10:06 PM (IST)
शराबियों को अब सबक सिखाएगी महिलाएं

संवाद सूत्र, अमदाबाद (कटिहार) : अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत की महिलाओें ने शराब की बिक्री व जुए की चौकड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शराबियों व जुआरियों के खिलाफ महिलाओं ने थाना पहुंच अपनी मंशा जाहिर कर दी है। विभिन्न स्वयं सेवी संस्था की दर्जनों महिलाओं ने अमदाबाद थाना पहुंच कर इनपर कार्रवाई की माग की । मौके पर मौजूद डीसीएलआर ब्रजकिशोर चौधरी व अंचल पदाधिकारी मनोज दास के आश्वासन के बाद महिलाएं शात हुई। गौरतलब हो कि प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री एवं विभिन्न जगहों पर चल रहे जुआ को लेकर लोगों को भारी परेशानी हो रही है। एवरेस्ट स्वयं सेवी संस्था, महेश्वरी स्वयंसेवी संस्था, महालक्ष्मी स्वयं सेवी संस्था, वैष्णो देवी स्वयं सेवी संस्था, महा संतोषी स्वयं सेवी संस्था की कोनिका देवी, संगीता देवी, चंपा देवी, काजल देवी, चुन्नी देवी, प्रतिमा देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, सावित्री देवी, संझा देवी, कलोनी देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने अमदाबाद थाना पहुंच कर दुर्गापुर पंचायत सहित अगल-बगल के क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में निर्बाध रूप से शराब की बिक्री होने से उनके पति बच्चे सभी इसकी लत पकड़ रहे हैं महिलाओं ने कहा की एक तरफ उनके पति घरेलू सामान बेचकर भी शराब पी रहे हैं जिससे घर का खर्च चलाने बच्चों को पढ़ने में काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया की धड़ल्ले शराब बिकने से बच्चे भी इसके आदि होते जा रहे हैं ।थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव,डी सी एल आर ब्रजकिशोर चौधरी, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार दास द्वारा इस पर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद महिलाएँ शात हुई। वहीं आधी आबादी द्वारा शराब की बिक्री करने वालों एवं शराब का सेवन करने व जुआ खेलने वालों के विरुद्ध मोर्चा खोलने से ऐसे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई प्रबुद्धजनों ने कहा की महिलाएँ ही समाज से शराब व जुआ जैसी बुराई को उखाड़ कर फेंक सकती हैं ।

chat bot
आपका साथी