भानपुर में विवाहिता की रहस्मययी मौत

थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में एक विवाहिता की रहस्मयी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jun 2019 06:37 AM (IST)
भानपुर में विवाहिता की रहस्मययी मौत
भानपुर में विवाहिता की रहस्मययी मौत

थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में एक विवाहिता की रहस्मयी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान पिटू यादव की पत्नी संतोषी देवी के रूप में की गई है। शुक्रवार को मृतका की मां पार्वती देवी ने दहेज के लिए बेटी की जहर देकर या गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दुर्गावती थाने में उसके पति, सास-ससुर एवं जेठानी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरसिया गांव निवासी दया यादव ने अपनी पुत्री संतोषी देवी की शादी पांच वर्ष पहले भानपुर निवासी सुराहू यादव के पुत्र पिटू यादव के साथ की थी। मां का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद मेरा दामाद दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और दहेज के रूप मे दो लाख रूपये मांग रहा था। दहेज नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देता था। यह मेरी बेटी फोन से और मायके आने पर कई बार बता चुकी थी। 12 जून की शाम मेरी दूसरी बेटी इंदु के मोबाइल पर फोन आया कि संतोषी जहर खाकर बिस्तर पर पड़ी हुई है। उसके बाद इंदु ने इसकी जानकारी हमलोगों को दी। हमलोग 13 जून की सुबह भानपुर गांव पहुंचे तो देखा कि मेरी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई है। मायके वालों द्वारा पुलिस को इसकी दी गई। शव को गांव से बाहर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। तभी डीएसपी रघुनाथ सिंह एवं दुर्गावती पुलिस गांव पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया।

----------

भानपुर निवासी विवाहिता संतोषी की मौत हुई है। मृतका की मां ने बेटी को जहर देकर या गला दबाकर मार डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- सुहैल अहमद, थानाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी