हमें गर्व है शहीद राकेश जैसे जवानों पर: मीरा कुमार

कैमूर। शहीद राकेश जैसे नौजवान अपने को न्योछावर कर देते हैं। देश की रक्षा के लिए, हमारे

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 06:44 PM (IST)
हमें गर्व है शहीद राकेश जैसे जवानों पर: मीरा कुमार

कैमूर। शहीद राकेश जैसे नौजवान अपने को न्योछावर कर देते हैं। देश की रक्षा के लिए, हमारे लिए आपके लिए। हमें उन पर गर्व है। हमें इस बात का गर्व है कि वे बिहार के हैं। हमें इस बात का गर्व है बिहार के भी एक ग्रामीण अंचल के नौजवान ने देश के लिए यह कर दिखाया है। हमारे देश के जवान सामने खड़े रहते हैं। सीना तान कर कि पहले हमारे सीने पर गोली लगेगी । लेकिन देश के अंदर हम दुश्मनों को नहीं आने देंगे। यह बातें पूर्व लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बुधवार की देर शाम कुदरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। श्रीमती कुमार सासाराम से वाराणसी जाने के दौरान कुछ देर के लिए यहां ठहरी हुई थी। इससे पहले महागठबंधन दलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रखंड प्रमुख सुरेन्द्र राम, पूर्व प्रखंड प्रमुख गिरिजेश सिंह, जिला पार्षद सुरेन्द्र पाल, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम चंद्र सिंह, सदन खरवार, बीडीसी सदस्य आनंद कुमार, बासगीत सिंह, छेदी सिंह, शिवम सिंह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी