जिले के प्रत्येक प्रखंडों में बनेगा आपूर्ति विभाग का गोदाम

आपूर्ति विभाग के सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से विभाग की संचालित योजना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:53 PM (IST)
जिले के प्रत्येक प्रखंडों में बनेगा आपूर्ति विभाग का गोदाम
जिले के प्रत्येक प्रखंडों में बनेगा आपूर्ति विभाग का गोदाम

आपूर्ति विभाग के सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में गोदाम बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं राशन कार्डों को आधार शे¨डग के मामले में प्रदेश में बेहतर कार्य के लिए जिले के पदाधिकारियों को उत्साहित किया। इसके अलावा पीडीएस दुकानों की मॉनीट¨रग लगातार करने के साथ-साथ लाभुकों को पीडीएस दुकानों के माध्यम से मिलने वाले राशन की जांच पड़ताल करते रहने का निर्देश दिया। वीसी में उन्होंने लगातार योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अनुश्रवण करने की बात कही। ताकि योजना का लाभ हर हाल में अंतिम पात्र लाभुक तक पहुंचे। वीसी में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाष कुमार झा, जिला सहकारिता पदाधिकारी रामाश्रय राम के अलावा सहायक आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी