कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बोध गया के लिए प्रस्थान किए पर्यटक

वाराणसी से बोधगया जाने के क्रम में जापानी पर्यटकों का दल एक घंटे तक स्थानीय कैमूर बिहार होटल में रूका।

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 02:50 AM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 02:50 AM (IST)
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बोध गया के लिए प्रस्थान किए पर्यटक

कैमूर। वाराणसी से बोधगया जाने के क्रम में जापानी पर्यटकों का दल एक घंटे तक स्थानीय कैमूर बिहार होटल में रूका। यहां से जलपान कर बस से पर्यटक गंतव्य के लिए रवाना हुए। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उक्त होटल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जापानी पर्यटक दल वाराणसी से बस से रविवार को दोपहर में मोहनियां के कैमूर बिहार होटल पहुंचा। जहां दंडाधिकारी के रूप में मोहनियां के सीओ राकेश कुमार सिंह के अलावा मोहनियां थाना के पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस तैनात थे। जापानी पर्यटकों ने नाश्ता करने के बाद होटल परिसर का अवलोकन किया। इसके बाद प्रसन्न मुद्रा में बोध गया के लिए रवाना हुए। बस के आगे सायरन बजाते हुए स्कार्ट वाहन के साथ पुलिस थी। भारी संख्या में पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी।

chat bot
आपका साथी