जिले में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा

कैमूर। जिले मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में भारतीय जनता पार्टी कैमूर द्वारा सोमवार को तिरंग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 03:05 AM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 03:05 AM (IST)
जिले में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा
जिले में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा

कैमूर। जिले मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में भारतीय जनता पार्टी कैमूर द्वारा सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से नौजवानों में देश भक्ति का जज्बा जगाने का काम किया गया। बडी संख्या में बाइकर तिरंगा यात्री शामिल थे। यात्रा का आरंभ मोहनियां के चांदनी चौक पर अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आरंभ हुआ। जहां से बड़ी संख्या में बाइकों पर तिरंगा लगाए कार्यकर्ताओं का समूह भभुआ पहुंचा। भाजपा सांसद छेदी पासवान के नेतृत्व में भाजपा विधायक, नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। जहां महात्मा गांधी, डा. राजेन्द्र प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद, जयप्रकाश नारायण, अंतु राम, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि के प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करते हुए और लोगों को बड़ी कठिनाई से मिली देश के आजादी का एहसास कराते हुए यह यात्रा भगवानपुर पहुंचा। जहां अंबेडकर और क्षेत्र के मालवीय उपाधि से नवाजे गए शिक्षा जगत के पुरोधा यमुना बाबा के मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया। जिसके बाद रामपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जिला मुख्यालय में इस यात्रा का समापन किया गया। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय ने बताया कि जिस तरह महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का शुरुआत कर लोगों में एक नई जागृती पैदा की थी। उसी तरह यात्रा का उदेश्य देश में भ्रष्टाचार, गरीबी, आतंकवाद, गंदगी, जात- पात को समाप्त करने को ले कर लोगों में जागृती पैदा करना था। साथ ही भावी पिढ़ी, जिसने किताबों के माध्यम से आजादी को जाना है, उनके अंदर देश भक्ति का जज्बा भरने के साथ यह बताना था कि देश को आजादी कितने मुश्किलों के बाद मिली थी। यात्रा में मोहनियां विधायक निरंजन राम, महामंत्री चंद्रभान ¨सह पटेल, पंकज पांडेय, देवलाल पासवान, सुनील ¨सह, अनुपम पांडेय, उपेन्द्र पासवान, शिवचंद साह संतोष ¨सह, ओमप्रकाश पांडेय, रघुवंश राम, देवलाल प्रेम प्रकाश पांडेय आदि सहित अन्य शामिल थे।

राष्ट्रवाद का संदेश ले भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

मोहनियां : भाजपा ने भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल और आजादी के 70 साल पूरा होने पर तिरंगा यात्रा निकाली। सोमवार को मोहनिया के डाक बंगला से तिरंगा यात्रा निकाली गई और इस यात्रा का नेतृत्व सांसद छेदी पासवान ने किया। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता डाकबंगला से निकलकर चांदनी चौक स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद यात्रा भभुआ के लिए रवाना हुई। इस बीच तिरंगा यात्रा को ले सांसद छेदी पासवान ने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया गया था, तब हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए थे और भारत छोड़ो आंदोलन के नारा देने के बाद 1947 में देश आजाद हुआ। आज 2017 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के नारा के तर्ज पर सात संकल्प संकल्प लिया है। जिसमें पहला संकल्प 2022 तक नए भारत का निर्माण भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण आतंकवाद मुक्त संप्रदायवाद मुक्त जातिवाद मुक्त के जरिए नए भारत का निर्माण करना है। डाक बंगला परिसर में सांसद ने कार्यकर्ताओं को सात संकल्प का शपथ दिलाया, उसके बाद तिरंगा यात्रा भभुआ के तरफ निकली। वही इस मौके पर मोहनिया के प्रतिष्ठित व्यवसाई और भाजपा कार्यकर्ता तरुण ¨सह ने कहा कि जिस तरह -ऊंची-नीची जमीन अच्छी पैदावार नहीं दे सकती उबड़-खाबड़ रास्ता अच्छी गति नहीं दे सकता ठीक उसी तरह जब तक देश और समाज में आतंकवाद, संप्रदायवाद, जातिवाद भ्रष्टाचार रहेगा देश विकास की गति पर नहीं चल सकता। आजादी के 70 वर्ष पूरा होने के बाद हम सभी इस संकल्प के साथ नए भारत का निर्माण करेंगे। इस दौरान सतीश ¨सह, नेहरू ¨प्रस ¨सह, अज्ञय विक्रम बोस्की, मुख्तार पांडे, आजाद खान, अंशुमान ¨सह सहित काफी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

कुदरा में 100 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ निकलेगा तिरंगा मार्च

कुदरा (कैमूर): स्वतंत्रता दिवस को लेकर कुदरा और आसपास के इलाकों में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडोतोलन की तैयारी जोर-शोर से जारी है। कई विद्यालयों में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसका पूर्वाभ्यास उन संस्थाओं में उल्लासपूर्ण वातावरण में चल रहा है। कुदरा में इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आकर्षण 100 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ तिरंगा मार्च होगा। जिसका आयोजन स्थानीय आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन विद्यालय के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: सात बजे तिरंगा मार्च सकरी मोड़ से आरंभ होकर प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण कर कुदरा बाजार, जीटी रोड व चेनारी रोड होते हुए विद्यालय परिसर तक पहुंचेगा। इस दौरान तिरंगा मार्च में शामिल सभी लोग पैदल चलेंगे। उसके बाद दिन में 11 बजे से मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में तिरंगा मार्च के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

संसद ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भगवानपुर: सासाराम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान ने तिरंगा यात्रा के दौरान भगवानपुर में सोमवार को पहुंचने के बाद थाना चौक पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद सांसद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि आजादी के 75 वर्ष गांठ तक देश से गरीबी को दूर हर हाल में किया जाएगा। देश में बढ़ती बेरोजगारी पर काबू पाने के लिए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा ऋण योजना चालू किया है। ताकि बेरोजगार युवक 10 से 50 लाख रुपए का लोन बैंक से ले लेकर अपना छोटा रोजगार शुरू करें व उसी रोजगार के माध्यम से चार और अन्य लोगों को रोजगार दे ताकि देश से बेरोजगारी समाप्त हो सके। पूछे जाने पर उन्होंने यह स्वीकार किया कि सरकारी नौकरी का अभाव है लेकिन रोजगार का अभाव नहीं है। इसलिए नवयुवक बेरोजगार युवक रोजगार करें देश को समृद्ध बनाने मे शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वालों में भगवानपुर मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, जिला मंत्री मधुकांत ¨सह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, राधे पासवान, रामलाल पासवान, रामेंद्र ¨सह मंगल तिवारी व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी