मतदाता सूची में फोटो गड़बड़ी सुधारने का कार्य होगा शुरू

भभुआ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कुल 55118 लोगों को चिह्नित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:38 PM (IST)
मतदाता सूची में फोटो गड़बड़ी सुधारने का कार्य होगा शुरू
मतदाता सूची में फोटो गड़बड़ी सुधारने का कार्य होगा शुरू

भभुआ: जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कुल 55118 लोगों को चिह्नित किया गया है। जिसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिसमें कुछ गड़बड़ी भी देखने को सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कई बार देखा गया है कि मतदाता सूची में एक व्यक्ति का दो जगहों पर नाम रहता है, या फिर व्यक्ति का नाम अलग अलग है लेकिन फोटो एक ही लगा होता है। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि एक ही व्यक्ति का गांव में भी नाम है और नगर या दूसरे पंचायत में भी नाम है। दोनों जगहों पर अलग अलग फोटो भी लगा है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर एक ही प्रकार के फोटो लगे डाटा को संग्रह किया गया है। ऐसे कुल 55118 मतदाताओं को सूची में चिह्नित किया गया है। उनका भौतिक सत्यापन करने के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। चिह्नित लोगों की सूची बीएलओ को दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। अगर गलती से किसी व्यक्ति के नाम की जगह दूसरे की फोटो लगी है तो फोटो का सुधार किया जाएगा। अगर दोनों का नाम अलग अलग है और फोटो सही होने का दावा किया जाएगा तो एक ही समय में दोनों मतदाताओं व संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को उपस्थित होना होगा। अगर एक मतदाता आता है और दूसरा मतदाता के नहीं आने पर मतदाता सूची से उसके डाटा को हटाया जाएगा। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिले में फोटो के सिमिलर के मामले में 55118 आया है। इसकी जांच तथा भौतिक सत्यापन कराने का कार्य किया जा रहा है। 30 जनवरी तक इस प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। किस विधानसभा में कितने मामले -

203 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र - 15982

204 मोहनियां विधानसभा क्षेत्र - 11184

205 भभुआ विधानसभा क्षेत्र - 13292

206 चैनपुर विधानसभा क्षेत्र - 14660

chat bot
आपका साथी