अपने घर तक शिक्षा की अलख जलाए उपेक्षित वर्ग : उपेंद्र कुशवाहा

जगदेव जयंती के मौके पर इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम संवाद सूत्र नुआंव वंचित व उपेक्षित वर्ग के लोग जब तक घर घर शिक्षा का अलख नही जगाएंगे तब तक जगदेव बाबू का सपना साकार होना मुश्किल है। यह बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोहिया जगदेव इंटर कालेज में जगदेव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 05:59 PM (IST)
अपने घर तक शिक्षा की अलख जलाए उपेक्षित वर्ग : उपेंद्र कुशवाहा
अपने घर तक शिक्षा की अलख जलाए उपेक्षित वर्ग : उपेंद्र कुशवाहा

वंचित व उपेक्षित वर्ग के लोग जब तक घर घर शिक्षा का अलख नही जगाएंगे तब तक  जगदेव बाबू का सपना साकार होना मुश्किल है। यह बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोहिया जगदेव इंटर कालेज में जगदेव जयंती के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अजा शोषित वंचित समाज के उत्थान व अधिकार दिलवाने के लिए जगदेव बाबू ने जिस रास्ते को चुना वह बहुत कठिन रास्ता था। जिस पर चलकर उन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी है। अब उनके अधूरे सपने को पूरा करना उनके विचारों को मानने वालों का फर्ज व कर्तव्य है। ऐसे में समय की मांग है कि सभी लोग शिक्षित बने। ताकि उनके विचारों को अंतिम मुकाम मिल सके। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के मौके पर मंचों से तो कुछ लोग लंबे चौड़े भाषण देते हैं लेकिन खुद उसे अपने जीवन में नही उतारते। उनके विचारों के विपरीत सरकार की नीतियां बनाते है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और आठ माह बाद सबक सिखा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पहले संसाधन का अभाव था। लेकिन गुणवत्ता शत प्रतिशत थी। आज जब संसाधन मिल रहा है तो गिरावट आ रही है। इसका मुख्य कारण ठोस शिक्षा नीति का अभाव है। उन्होंने कॉलेज के संस्थापक भूत पूर्व मुखिया भगवान सिंह को शिक्षा की लौ क्षेत्र में जलाने के लिए आभार प्रगट किया। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू के विचार सबके लिए अनुकरणीय थे। उनके विचार को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा को राजद नेता सुधाकर सिंह, डॉ. राकेश मौर्य, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम, राजद नेत्री संगीता कुमारी, हरिद्वार सिंह सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामजी सिंह व संचालन अधिवक्ता कलीम अहमद ने किया। इस मौके पर प्रचार्य ललन सिंह, वशिष्ठ सिंह, लालबहादुर सिंह, अजित कुशवाहा, हारून अंसारी, शाहनवाज खां, शिव जन्म कुशवाहा, हृदया कुशवाहा, रमाकांत सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी