लॉकडाउन में ईद को लेकर हर घर में दिख रहा उत्साह का माहौल

इस बार पवित्र माह रमजान में लॉकडाउन हो गया। जिसके चलते बाजार की रौनक खराब हो गई। ले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 05:05 PM (IST)
लॉकडाउन में ईद को लेकर हर घर में दिख रहा उत्साह का माहौल
लॉकडाउन में ईद को लेकर हर घर में दिख रहा उत्साह का माहौल

इस बार पवित्र माह रमजान में लॉकडाउन हो गया। जिसके चलते बाजार की रौनक खराब हो गई। लेकिन पिछले दिनों से जिला प्रशासन द्वारा छूट देने के बाद बाजार में कुछ दुकानें खुलने लगी। इसके बाद बाजार में कुछ रौनक लौटी है। लेकिन कोरोना को लेकर लोग अब भी काफी सुरक्षित रह रहे हैं। इसके चलते लॉकडाउन का पालन करते हुए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। जिसमें मास्क लगाने के साथ दुकानों पर फिजिकल डिस्टेंसिग का अनुपालन कर रहे हैं। लॉकडाउन में भी हर घर में ईद पर्व को लेकर काफी उत्साह का माहौल दिख रहा है। घरों में लोग ईद पर्व को मनाने की सभी तैयारी पूरी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से सेवाइयां मिल रही है और प्रशासन की ओर से छूट देने के बाद ही बाजार में दुकान लगाई गई है। हालांकि कुछ ही दुकानें लगी हुई है। हर बार की तरह इस बार दुकानें नहीं लगी है। हर बार बाजार ईद के पांच से छह दिनों पूर्व ही सेवईयां व अन्य चीजों से भरा पड़ा हुआ दिखाई देता था। लेकिन इस बार बाजार की रौनक गिरी हुई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सेवईयों की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी भी है। रमजान में विशेष रुप से सऊदी अरब और ईरान से मंगाए गए खजूर व अन्य सामग्री लोगों की पसंद होती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण और कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण विदेशों से आने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में लच्छा, कीमामी, फेनी व रुमाली के अलावा मोटी सेवईयां बाजार में उपलब्ध है। इन दिनों बाजारों में सेवईयों की खूब बिक्री हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखे हुए है, जो शाम को रोजा खोलते हैं। संभावित 25 मई को ईद है। इसको लेकर हर घर में तैयारी हो रही है।

chat bot
आपका साथी