गलियों का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी

नगर के बिजली विभाग कार्यालय के बाद बने घरों में रहने वाले लोगों को गली का निर्माण नहीं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 05:22 PM (IST)
गलियों का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी
गलियों का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी

नगर के बिजली विभाग कार्यालय के बाद बने घरों में रहने वाले लोगों को गली का निर्माण नहीं होने से परेशानी हो रही है। बिजली विभाग कार्यालय के बाद लगभग आधा दर्जन गली ऐसी हैं जिसमें मिट्टी तक नहीं डलवाई गई है। जिसके चलते लोगों को पगडंडी के सहारे आना-जाना पड़ता है। जिससे बरसात के दिनों में लोगों का घरों से निकलना तक बंद हो जाता है। इस क्षेत्र में वर्तमान समय में भी ऐसे कई घर हैं जहां तक दो पहिया वाहन को लेकर जाना मुश्किल है। लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र अभी नया बना है। जिसके चलते इस तरफ विकास नहीं हो रहा है। यह क्षेत्र नगर के वार्ड चार में पड़ता है। लेकिन अब तक नगर परिषद की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। लोग अपने पैसे से ईंट की टुकड़ियों को बिछवा कर किसी तरह आने-जाने लायक रास्ता बनवा दिए हैं। ताकि लोगों को आने जाने के लिए रास्ता हो। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से गलियों का निर्माण कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी