मुसहर टोली में लगी आग , 10 घर खाक

कैमूर। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सोनहन थाना क्षेत्र के मोहनडड़वा गांव के मुसहर ट

By Edited By: Publish:Fri, 15 Apr 2016 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Apr 2016 07:19 PM (IST)
मुसहर टोली में लगी आग , 10 घर खाक

कैमूर। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सोनहन थाना क्षेत्र के मोहनडड़वा गांव के मुसहर टोली में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते महादलित टोली के दस फूस के झोपड़े जल कर राख हो गए। घटना में खाने-पीने के सामान तक जल कर राख हो गये। घटना में पीड़ित बबन मुसहर, अर्जुन मुसहर, ददन मुसहर, मदन, सदन, मंगल, शंभू मुसहर ने बताया कि आग की शुरूआत टोला के पश्चिमी छोर पर स्थित झोपड़ी से हुई। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा टोला ही आ गया। अग्निशमन टीम के पहुंचने तक आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी आदित्य कुमार ने पीड़ितों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही तत्काल राहत के लिए सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। बहरहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

----

इंसेट

आगलगी में शादी के सामान भी हुए राख

संस भभुआ (कैमूर): शुक्रवार को मोहनडड़वा मुसहरटोली में आग लगी की घटना में करीब दस लोग बेघर हो गये। सब कुछ उनका खाक हो गया। यहां तक की शादी विवाह का सामान भी। बेटी की डोली कैसे उठेगी यह चिंता परिवार को सता रही है। अर्जुन मुसहर की पत्‍‌नी जिऊती देवी की माने तो 19 तारीख को ही बड़ी बेटी की शादी है। जिगनी के रामू मुसहर के बेटा कलेन्दा से शादी तय की थी। सब कुछ जल कर खाक हो गया। अब कैसे बेटी विदा होगी। बेटी के लिए गहने, कपड़े भी खरीदे थे। सब जल गया। अर्जुन मुसहर ने रूआसे चेहरे व भर्रायी आवाज में कहा कि अब तो मदद की ही आस है।

chat bot
आपका साथी