अमांव पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन

पेज दो- संवाद सूत्र रामपुर प्रखंड के अमांव पंचायत के पंचायत भवन पर बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपप्रमुख सुनील यादव ने की। किसान चौपाल में मुख्य रूप से उपमुखिया सुदर्शन प्रसाद सरपंच सीमा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 05:45 PM (IST)
अमांव पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन
अमांव पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन

प्रखंड के अमांव पंचायत के पंचायत भवन पर बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपप्रमुख सुनील यादव ने की। किसान चौपाल में मुख्य रूप से उपमुखिया सुदर्शन प्रसाद, सरपंच सीमा देवी, वार्ड सदस्य नथुनी राम व भूतपूर्व किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष राजधार सिंह द्वारा चौपाल का उद्घाटन किया गया। चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक अनिल गुप्ता द्वारा कृषि विभाग की सभी योजनाओं सहित फॉल आर्मी किट प्रबंधन, पराली नही जलाने के लाभ एवं हानि की जानकारी, गेहूं व चना के बीज की उपलब्धता जैविक खेती के बारे में बताया गया। वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक राहुल कुमार द्वारा आत्मा की सभी योजनाओं जैसे किसान हित समूह का गठन, खाद्य सुरक्षा समूह का गठन, किसान पुरस्कार, किसान पाठशाला सहित किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए तकनीकी जानकारी किसानों को दी गई। जिसमें किसान उपेंद्र सिंह, शम्भू सिंह, नथुनी राम, माया देवी सहित दर्जनों पुरुष एवं महिला किसानों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी