शारीरिक दूरी का अनुपालन कर पैक्स अध्यक्ष ने बांटा खाद्यान्न

कैमूर। लॉकडाउन में गरीबों के सामने उत्पन्न हुई खाने-पीने की समस्या को दूर करने में रामपुर प्रखंड अंतर्गत खरेंदा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 10:20 PM (IST)
शारीरिक दूरी का अनुपालन कर पैक्स अध्यक्ष ने बांटा खाद्यान्न
शारीरिक दूरी का अनुपालन कर पैक्स अध्यक्ष ने बांटा खाद्यान्न

कैमूर। लॉकडाउन में गरीबों के सामने उत्पन्न हुई खाने-पीने की समस्या को दूर करने में रामपुर प्रखंड अंतर्गत खरेंदा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने अपने पंचायत के सभी गरीब व असहाय परिवारों के बीच राशन का वितरण किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन भी किया गया। इस मौके पर डीसीओ रामाश्रय राम, बीडीओ अरविद कुमार सिंह, बीसीओ राकेश कुमार व जयवर्धन भी उपस्थित थे। राशन वितरण के दौरान एक-एक मीटर की दूरी पर चुना से बनाए गए घेरे में रह कर बारी-बारी से खाद्यान्न लिया। पैक्स अध्यक्ष ने कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहने की लोगों से बात कही। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। लेकिन एक दूसरे से दूरी बनाते हुए अपने हाथ को हैंडवाश से साफ करते रहे। मुंह पर मास्क का प्रयोग निश्चित करें।

chat bot
आपका साथी