कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला अधेड़ का शव

कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव में रामअवध यादव (55) का शव उसके ही घर के बंद कमरे में रस्सी से सहारे लटकता मिला। उसके शव पर कीड़े रेंग रहे थे। शव से काफी बदबू आ रही थी। वहीं शव का रंग काला हो चुका था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 09:58 PM (IST)
कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला अधेड़ का शव
कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला अधेड़ का शव

कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव में रामअवध यादव (55) का शव उसके ही घर के बंद कमरे में रस्सी से सहारे लटकता मिला। उसके शव पर कीड़े रेंग रहे थे। शव से काफी बदबू आ रही थी। वहीं शव का रंग काला हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी इसके चलते वे अपने घर में अकेले रहते थे। रविवार को उनके घर जाने वाली गली से गुजर रहे ग्रामीणों को बदबू आई। तब उसके घर के आसपास काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और अंदर से बंद किए गए दरवाजा को खोला और देखा कि रामअवध यादव का शव रस्सी के सहारे लटका है। उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। सिर्फ कपड़ा ही दिख रहा है। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी