शिव चबूतरा व सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

स्थानीय प्रखंड के छाता बराढ़ी गांव में शिव चबूतरा का उद्घाटन विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चबूतरे का निर्माण विधायक निधि से तीन लाख 25 हजार की लागत से किया गया है। चबूतरे के निर्माण होने से महादेव विकास समिति के सभी सदस्यों ने विधायक को धन्यवाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 12:47 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:16 AM (IST)
शिव चबूतरा व सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
शिव चबूतरा व सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

स्थानीय प्रखंड के छाता बराढ़ी गांव में शिव चबूतरा का उद्घाटन विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। चबूतरे का निर्माण विधायक निधि से तीन लाख 25 हजार की लागत से किया गया है। चबूतरे के निर्माण होने से महादेव विकास समिति के सभी सदस्यों ने विधायक को धन्यवाद दिया। वहीं शनिवार को प्रखंड के एवंती पुरानी कोर्ट से चंदेश तक 15 लाख की लागत से बनी सड़क का भी उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि जहां जिस सुविधा का अभाव है वहां उसको पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। आज इस सड़क का ईंटीकरण कार्य हुआ है। लेकिन बहुत जल्दी ही सरकार की पहल पर इसका पक्कीकरण होगा। अध्यक्षता श्रीराम राय एवं संचालन नमो नारायण चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर श्याम नारायण बिद, महेंद्र सिंह, चंदन कुमार चौबे, रामनिवास चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी