जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा भभुआ नगर

रामनवमी के अवसर पर शनिवार को भभुआ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। नगर की सड़कों पर राम भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 09:32 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:27 AM (IST)
जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा भभुआ नगर
जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा भभुआ नगर

रामनवमी के अवसर पर शनिवार को भभुआ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। नगर की सड़कों पर राम भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

सुबह बाइक जुलूस निकाल युवाओं ने नगर की गली-गली को जय श्रीराम के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे दिन नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा। दोपहर बाद नगर में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान राम भक्तों का जनसैलाब भभुआ नगर की सड़कों पर उतर गया और शुरू हुआ शोभायात्रा के नगर भ्रमण का कार्यक्रम। शोभायात्रा में भाग लेने वाली सभी समितियों के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसके चलते शोभायात्रा में चार चांद लग गए। सभी समितियों की झांकियां नगर के एकता चौक से महावीर मंदिर पहुंची। जहां से पुराना बाजार होते हुए एकता चौक से कचहरी मार्ग होते हुए जेपी चौक, पटेल चौक, देवी मंदिर से पुन: अपने-अपने स्थानों पर लौट गई। इस दौरान आकर्षक लाइटों से सजे रथ पर बैठे भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता के रूप में छोटे-छोटे बच्चो आकर्षण का केंद्र बने थे। इसके अलावा कुछ समितियों द्वारा भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों को भी बुलाया गया था। जिनके नृत्य को देखने के लिए नगर के आमलोग भी पहुंच गए। वहीं कुछ समितियों द्वारा बैंड बाजा के अलावा अन्य तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी समितियों के सदस्यों के अलावा आमलोग भी रामनवमी पर्व को लेकर भगवा रंग की पगड़ी, टोपी, गमछा व कुछ लोग तो पूरे वस्त्र ही भगवा रंग के धारण किए थे। सभी रथ व वाहनों पर लगे भगवा झंडा वातावरण को सुशोभित कर रहे थे। सभी समिति के सदस्यों के हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहा था। वहीं कुछ समितियों ने राष्ट्रीय ध्वज को भी रथ के आगे लगाया था। शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा भी लग रहा था। जिससे भगवान राम की भक्ति के साथ देश भक्ति की गंगा भी पूरे नगर में बह रही थी।

chat bot
आपका साथी