अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी घायल

कैमूर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार में एनएच दो पर बाइक सवार पति पत्नी को पीछे से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 04:39 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी घायल

कैमूर : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार में एनएच दो पर बाइक सवार पति पत्नी को पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति-पत्नी पूरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची दुर्गावती पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में दोनों घायल पति-पत्नी को पहुंचाया। जहां से पत्नी की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार राजू कुमार गुप्ता अपने पत्नी निधि देवी को चंदौली के सरकारी अस्पताल से इलाज करा कर अपने गांव कुदरा थाना क्षेत्र के रमडीहरा ले जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में महमूदगंज बाजार के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति पत्नी घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी