पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक

जासं भभुआ नगर में स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में बुधवार को भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. श्याम नारायण पांडेय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भभुआ प्रखंड के अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने किया। सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के तैल चित्र पर पुष्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 04:31 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक

नगर में स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में बुधवार को भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. श्याम नारायण पांडेय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भभुआ प्रखंड के अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने किया। सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. श्याम नारायण पांडेय चार बार भभुआ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए। वे कर्मठ और संघर्षशील नेता थे। वह अपने कार्यकर्ताओं का बहुत ही सम्मान करते थे। शाहाबाद जिला के कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा धार्मिक न्यास बोर्ड के चेयरमैन भी थे। वे अपने जीवन काल के अंत तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। सभा में रामाकांत तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, दीनानाथ गिरी, मन्नान खां, सुरेंद्र तिवारी, कमलेश आजाद, राजेश पटेल, दिवाकर तिवारी, मुकेश पटेल, विनोद दुबे, अजय शंकर पांडेय, लल्लू दुबे, परशुराम तिवारी, रमाकांत दुबे, अजय शंकर पांडेय, विध्याचल शर्मा, जितेंद्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी