बैडमिटन प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बनीं कैमूर की फीजा

बिहार अंडर 14 बालिका वर्ग में बिहार की चैंपियन कैमूर जिले की फीजा हसन बनीं है। यह खिताब उसने पांचवीं बार हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 11:54 PM (IST)
बैडमिटन प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बनीं कैमूर की फीजा
बैडमिटन प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बनीं कैमूर की फीजा

बिहार अंडर 14 बालिका वर्ग में बिहार की चैंपियन कैमूर जिले की फीजा हसन बनीं है। यह खिताब उसने पांचवीं बार हासिल किया है। फीजा ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गया में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भाग लेने के लिए कैमूर से टीम गई। अंडर 14 में फीजा ने भाग लिया। उसने पहला मैच भागलपुर से खेला और जीत दर्ज की। इसी तरह पटना, नवादा, गया व समस्तीपुर को मात देती गई और फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच पटना व कैमूर के बीच हुआ। जिसमें पटना की खिलाड़ी को हराकर फीजा ने जीत दर्ज किया और बिहार बैडमिटन चैंपियन बनी। जबकि डबल में भी फीजा ने ही जीत दर्ज की। उसने इस जीत व कामयाबी का श्रेय अपने भाई व उसके कोच रेहान हसन व अपने मां व पिता नुर हसन को दिया। फीजा ने बताया कि अब तक वह पांच बार नेशनल खेल चुकी है। और पांच बार बिहार चैंपियन बनी है। बिहार चैंपियन होने के बाद परिजनों ने उसका उत्साह और बढ़ाया। इस संबंध में खेल उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि जैसे शेड्यूल आएगा तो वह नेशनल खेलने जाएगी।

chat bot
आपका साथी