जिले के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

जिले में पिछले दो दिनों के अंदर मौसम का मिजाज काफी बदला है। जिसके चलते जिले के तापमान में गिरावट आई है। तापमान पांच-छह डिग्री तक गिरा है। जिसके चलते बीते गुरुवार से जिले में ठंड अधिक बढ़ी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jan 2019 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jan 2019 12:42 AM (IST)
जिले के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
जिले के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

जिले में पिछले दो दिनों के अंदर मौसम का मिजाज काफी बदला है। जिसके चलते जिले के तापमान में गिरावट आई है। तापमान पांच-छह डिग्री तक गिरा है। जिसके चलते बीते गुरुवार से जिले में ठंड अधिक बढ़ी हुई है। दो दिनों से भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिसके चलते लोग घरों में बैठ कर अलाव ताप कर ठंड से राहत पाते देखे गए। वहीं ठंड के कारण लोग घरों से बाहर किसी आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। जिले में बीते बुधवार की की रात हुई बारिश के बाद गुरुवार की सुबह ठंड अधिक बढ़ गई। जिसके बाद तेज हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच शुक्रवार को दिन में तीन-चार बार बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते ठंड कम नहीं हो सकी। हालांकि ठंड भले अधिक हो लेकिन जिले में कुहासा का असर कुछ ज्यादा नहीं है। जिसके चलते यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण वातावरण में कुहासा नजर जरूर आया। इससे दो पहिया वाहन चालकों के लिए काफी परेशानी हो रही है। बाइक आदि चलाने वाले लोग ठंड के कारण ठिठुर जा रहें हैं। भभुआ नगर में चाय दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। चाय दुकान पर लोग अंगीठी पर आग ताप कर ठंड से राहत पाते देखे गए।

chat bot
आपका साथी