28 लाख रुपए से बनेगी ग्राम आदर्श नुआंव जाने वाली सड़क

मुखिया ने कराया कार्य शुभारंभ संवाद सूत्र दुर्गावती स्थानीय प्रखंड अंतर्गत ग्राम आदर्श नुआंव जाने वाली सड़क का 2

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 05:50 PM (IST)
28 लाख रुपए से बनेगी ग्राम आदर्श नुआंव जाने वाली सड़क
28 लाख रुपए से बनेगी ग्राम आदर्श नुआंव जाने वाली सड़क

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत ग्राम आदर्श नुआंव जाने वाली सड़क का 28 लाख की लागत से पक्कीकरण किया जाएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को मसौढ़ा पंचायत के मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने किया। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत गांव की चार सौ मीटर लंबी मुख्य सड़क बन रही है। कच्ची सड़क पर कार्य प्रारंभ होते ही ग्रामीणों में खुशी छा गई। ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह की पहल पर गांव की मुख्य सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री सड़क योजना से हो रहा है। मुखिया ने बताया कि गांव के लोग पिछले कई वर्षों से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। मुखिया ने कहा कि अपनी पंचायात को हाईटेक पंचायत बनाना ही हमारा लक्ष्य है। यह सड़क रामगढ़ -दुर्गावती ककरैत घाट पथ से ग्राम आदर्श नुआंव गांव तक बनेगी। अभी तक यह सड़क कच्ची थी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, ब्रह्मदेव सिंह, युवा प्रखंड महामंत्री विपिन केवट, दीपक सिंह, खुशहाल कुशवाहा, कृष्णा बिद, उप मुखिया पटेल रोशन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी