आठ दिन बाद मिला अधिवक्ता के घर से चोरी गया सूटकेस

संवाद सूत्र भगवानपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मसही के अधिवक्ता मंगल ¨सह के घर में बीते गुरु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 05:42 PM (IST)
आठ दिन बाद मिला अधिवक्ता के घर से चोरी गया सूटकेस
आठ दिन बाद मिला अधिवक्ता के घर से चोरी गया सूटकेस

संवाद सूत्र भगवानपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मसही के अधिवक्ता मंगल ¨सह के घर में बीते गुरुवार की रात घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये व जेवर कपड़े आदी चुरा लिए थे। जिसकी प्राथमिकी अधिवक्ता ने भगवानपुर थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह एक सप्ताह पूर्व चोरी गया सूटकेस घर से दक्षिण दिशा में फेंका हुआ मिला। फेंके गए सूटकेस की सूचना अधिवक्ता के द्वारा भगवानपुर थाने में दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रविकांत ने सूटकेस को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता के घर हुई चोरी का संभवत: जल्द ही उछ्वेदन कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि जिस दिन मसही गांव में चोरी हुई थी उस दिन से गांव के लोगों में काफी भय व्याप्त है व गांव के लोग हमेशा रात में दो चार बार जग कर अपने घर की रखवाली कर रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त गांव कैमूर पहाड़ी की गोद में बसा है। जिससे चोरों को चोरी करके पहाड़ पर चढ़ जाना आसान रास्ता है।

chat bot
आपका साथी