नगर में चले जांच अभियान में 102 वाहनों पर जुर्माना

जासं, भभुआ: परिवहन सचिव के आदेशानुसार जिले में परिवहन विभाग हेलमेट व सीट बेल्ट की जा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 06:59 PM (IST)
नगर में चले जांच अभियान में 102 वाहनों पर जुर्माना
नगर में चले जांच अभियान में 102 वाहनों पर जुर्माना

जासं, भभुआ: परिवहन सचिव के आदेशानुसार जिले में परिवहन विभाग हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच को ले लगातार अभियान चला रहा है। अभियान के क्रम में गुरुवार को नगर के एकता चौक पर परिवहन पदाधिकारी भरत भूषण अपने सह कर्मियों के साथ दो पहिया वाहन व अन्य वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में बिना हेलमेट के दो पहिया व बिना बेल्ट के चार पहिया चलाने वाले वाहन चालकों को पकड़ कर उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट पहन कर चलने की हिदायत दी। जांच के क्रम में उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले ई-रिक्शा को जब्त किया गया है। जिनसे लगभग 50 हजार रुपया अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 102 बाइक चालकों से 98 सौ रुपया अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया है। वहीं जायका होटल के सामने खड़े वाहनों की उन्होंने जांच की। जिसमें प्राइवेट रजिस्ट्रेशन करा कर कॉर्मिशयल के तौर पर चलने वाले वाहनों को पकड़ा गया। जिस पर उन्होंने कहा कि सभी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी