प्रशासन की सख्ती के बाद भी लाकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां

कोरोना संक्रमण का कहर लोगों को परेशान कर रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 04:57 PM (IST)
प्रशासन की सख्ती के बाद भी 
लाकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां
प्रशासन की सख्ती के बाद भी लाकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां

कैमूर। कोरोना संक्रमण का कहर लोगों को परेशान कर रखा है। जिला प्रशासन इस कहर को रोकने के लिए प्रयासरत हैं। इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। ताकि लोग लॉकडाउन अवधि में अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहें। इन सभी प्रयासों के बावजूद भी कुछ लापरवाह लोग सड़कों व गलियों में सामान्य दिनों की तरह इधर-उधर देखे जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन की सख्ती पर घरों में दुबके है। लेकिन मौका मिलते ही फिर बाहर आने से बाज नहीं आ रहे है। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में यह देखने में आ रहा है कि रोक के बावजूद भी मुख्य सड़कों पर लोग बेवजह लॉकडाउन के समय में इधर उधर आ जा रहे हैं। इसके अलावा बाइक कार ई रिक्शा का परिचालन भी लोगों द्वारा बेरोक टोक किया जा रहा है। कुछ दुकानदार तो आधा शटर खोलकर दुकानों में ग्राहकों को बुलाकर बंदी होने के बावजूद भी बिक्री का काम कर रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। अब तक 50 से अधिक दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान सील की गई है। इसके बावजूद वार्ड की गलियों व ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक दुकानें खुल रही है। प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारी लगातार लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए मुख्य सड़क सहित गलियों में भी घूम घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लेकिन लोग पुलिस प्रशासन के जाते ही बाजार में निकल जा रहे हैं। सबसे अधिक यह समस्या सुबह के समय देखने को मिल रही है। सुबह के समय किसी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा।

इस समय में लोग लापरवाह दिख रहें हैं और प्रशासन की तरफ से भी कुछ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

chat bot
आपका साथी