होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

जागरण संवाददाता भभुआ जिले के लोग होली पर्व में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इसको लेकर भभुआ नगर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस जवानों को दंडाधिका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 04:57 PM (IST)
होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

जिले के लोग होली पर्व में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इसको लेकर भभुआ नगर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस जवानों को दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात किया गया था। जो सोमवार से ही ड्यूटी पर तैनात हो गए। इसके चलते कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना होली के दौरान नहीं सुनने में आई। जगह-जगह तैनात पदाधिकारी व पुलिस जवान लोगों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। वहीं होली पर्व के दौरान जगह-जगह महिला पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था। शाम में देव स्थानों पर महिलाओं की संख्या अधिक होने के चलते महिला पुलिस जवानों को काफी मेहनत करनी पड़ी। महिलाओं की भीड़ को संभालने के लिए महिला पुलिस जवानों के पसीने छूट गए। हालांकि दर्शन-पूजन के बाद महिलाएं स्वयं ही निकलने का प्रयास कर रही थी। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से महिला पुलिस जवानों के सहयोग की जरूरत पड़ रही थी। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिग वरीय पदाधिकारी कर रहे थे। वहीं सोमवार की शाम से ही जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई। जो मंगलवार की रात तक चली। इसके अलावा समाहरणालय में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष से जिले के सभी स्थानों पर होली पर्व के दौरान की हरेक गतिविधि की जानकारी पदाधिकारी लेते रहे।

chat bot
आपका साथी