कंट्रोल रूम में 501 लोगों ने फोन कर जिला प्रशासन से मांगी मदद

बाहर फंसे परिजनों को लाने के अलावा स्वास्थ्य से जुड़े मामले आए सामने जागरण संवाददाता भभुआ लॉकडाउन के बाद लोगों के सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया। ताकि लोग अपनी समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी दे सके। 1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 03:07 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 03:07 PM (IST)
कंट्रोल रूम में 501 लोगों ने फोन कर जिला प्रशासन से मांगी मदद
कंट्रोल रूम में 501 लोगों ने फोन कर जिला प्रशासन से मांगी मदद

लॉकडाउन के बाद लोगों के सहयोग के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया। ताकि लोग अपनी समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी दे सके। 18 मार्च को कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। इसके बाद शनिवार तक कुल 501 लोगों ने फोन कर अपनी समस्याओं के बारे में बताया। जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम में 188 मामले स्वास्थ्य से, 251 मामले श्रमिकों से व 62 अन्य तरह के मामलों के बारे में कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई है। उक्त लोगों की मदद में जिला प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया है। जिला प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले लोगों से पूरी जानकारी लेकर बाहर फंसे लोगों की मदद की गई है। जिस प्रांत या जिले में लोग फंसे हैं वहां के प्रशासन से संपर्क कर उनके खाने-पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने कराई है। वहीं जिन लोगों के स्वास्थ्य संबंधी मामले थे उनमें सीएस से संपर्क कर इलाज कराया गया है या जिन्हें बनारस लेकर जाना था उनके लिए पास की व्यवस्था कराई गई है। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के अनुसार बाहर फंसे व स्वास्थ्य से जुड़े मामले ही अधिक आए हैं। पारिवारिक या आपसी विवाद के मामले में किसी के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी