संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. विजय कपूर

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. विजय कपूर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 05:49 PM (IST)
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. विजय कपूर
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. विजय कपूर

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में स्थित अति प्राचीन शक्तिपीठ मां कुलेश्वरी धाम महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य सह मां कुलेश्वरी सांस्कृतिक कला मंच के निदेशक डॉ विजय कपूर को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यूपी के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सम्मान पाकर डॉ कपूर ने कहा कि मुझे मिला पुरस्कार सभी संगीत प्रेमियों को समर्पित है। यह पुरस्कार डॉ. कपूर को सुगम संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। लखनऊ में आयोजित समारोह में देश के दर्जनों लोगों को यह सम्मान दिया गया। बता दें कि डॉ. विजय कपूर समस्तीपुर जिले के मथुरापुर गांव के निवासी हैं। वे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में संगीत के अध्यापक, संगीत साधना से दूरदर्शन आकाशवाणी और देश विदेश के मंचों पर लोक गायन, शास्त्रीय गायन, भजन, गजल आदि में प्रस्तुति दे चूके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कैमूर के संगीत प्रेमियों ने सांस्कृतिक कला मंच का निदेशक बनाया है। इसके चलते मेरा धर्म है कि कैमूर जिले के लिए मैं कूछ नया करता रहूं। उनके सम्मानित होने से मां कुलेश्वरी महोत्सव समिति से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी गई।

chat bot
आपका साथी