खलिहान में रखे गए नौ सौ धान के बोझे जलकर हुए राख

स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकनियां गांव के खलिहान में रखे हुए लगभग नौ सौ धान के बोझे बुधवार की रात जलकर राख हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 04:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 04:51 PM (IST)
खलिहान में रखे गए नौ सौ धान के बोझे जलकर हुए राख
खलिहान में रखे गए नौ सौ धान के बोझे जलकर हुए राख

स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकनियां गांव के खलिहान में रखे हुए लगभग नौ सौ धान के बोझे बुधवार की रात जलकर राख हो गए। धान के बोझे भूईंफोर गांव निवासी निरंजन कुमार सिंह के बताए जाते हैं। उक्त किसान द्वारा टेकनियां गांव में लगभग पांच एकड़ जमीन पर धान की फसल लगाई गई थी। धान तैयार होने के बाद उसे काट कर दवंनी के लिए खलिहान में रखा गया था। आग लगने की सूचना रात्रि दस बजे के करीब बगल के किसान पूर्व बीडीसी सदस्य टेकनियां गांव निवासी रामावती देवी द्वारा मोबाइल से दी गई। तब तक पूरे बोझों में आग लग गई थी। पीड़ित किसान द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष को मोबाइल पर सूचित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा दमकल भेंजा गया। अग्निशमन आते आते धान के बोझे जल चुके थे। किसान निरंजन कुमार सिंह ने शंका जाहिर की है कि उसके धान के बोझों में किसी ने आग लगा दी है। उक्त मामले का लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को किसान द्वारा दी गई है और साथ ही अंचलाधिकारी अधौरा को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी