लॉकडाउन बढ़े तो कड़ाई से कराया जाए अनुपालन

कैमूर। देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक रहेगा। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते देख सरकार इसे बढ़ाने पर विचार कर रही है। लेकिन अभी लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी है कि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं लेकिन लोगों के बीच दोनों ही परिस्थिति को लेकर चर्चा हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 06:14 AM (IST)
लॉकडाउन बढ़े तो कड़ाई से कराया जाए अनुपालन
लॉकडाउन बढ़े तो कड़ाई से कराया जाए अनुपालन

कैमूर। देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक रहेगा। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते देख सरकार इसे बढ़ाने पर विचार कर रही है। लेकिन अभी लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी है कि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं लेकिन लोगों के बीच दोनों ही परिस्थिति को लेकर चर्चा हो रही है। घरों में बैठे लोग अपने-अपने स्तर से आकलन कर रहे हैं कि यदि लॉकडाउन बढ़ेगा तो क्या स्थिति होगी और यदि हटा तो कैसी स्थिति से सामना करना पड़ेगा। इसमें अधिकांश लोगों के विचार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर ही सामने आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि पहले चरण का जो लॉकडाउन हुआ वह सफल रहा है। लेकिन बाहर से लोगों के आने पर रोक नहीं लगाई जा सके। इसके चलते बहुत लोग आकर रह रहे हैं जो संदिग्ध हैं। जिनका संपर्क कई लोगों से हो चुका है। इसलिए अभी डर है। जिसके चलते लॉकडाउन बढ़ाना सही होगा और इसका अनुपालन कड़ाई से पुलिस प्रशासन को कराना होगा। तभी कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है। क्या कहते हैं लोग -

फोटो नंबर- 10

प्रियंका देवी- लॉकडाउन का अनुपालन पहले चरण में ठीक रहा। लेकिन बहुत लोग इसे गंभीरता से नहीं लिए और बाहर से भी काफी लोग आए। इन लोगों की जांच हुई, लेकिन जांच से पूर्व ये कई लोगों के संपर्क में आ चुके हैं। जो संपर्क में आए वे घर में आइसोलेशन में रहे नहीं। इसके चलते लॉकडाउन बढ़ा कर इसका अनुपालन कड़ाई से कराया जाए।

फोटो नंबर- 11

तेज बहादुर सिंह - कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन ही एक उपाय है। लॉकडाउन करने के बाद देश में कोरोना के मरीज मिलते ही जा रहे हैं। इसके चलते अभी लॉकडाउन बढ़ाया जाए और इसका अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। ताकि अब कोरोना पांव न पसार सके। यदि लॉकडाउन बढ़ा तो लोगों को भी गंभीरता से इसका अनुपालन करना चाहिए।

फोटो नंबर- 12

चंद्रशेखर पांडेय - लॉकडाउन में गरीबों को परेशानी है। यदि लॉकडाउन बढ़ा तो सामान्य लोगों को भी परेशानी होगी। फिर भी लोगों की परेशानी तो किसी न किसी तरह दूर हो ही जाएगी। इसके लिए प्रशासन व सरकार प्रयास कर रही है। लेकिन लोग सुरक्षित ही नहीं रहेंगे तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। इसलिए लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाउन को बढ़ा कर इसका अनुपालन कड़ाई से कराया जाए।

फोटो नंबर- 13

सुमित सिंह- लॉकडाउन बढ़ाना उचित होगा। क्योंकि अब तक लॉकडाउन का अनुपालन करने में कई लोग रुचि नहीं लिए। कुछ लोग तो बेवजह सड़क पर घूमते हैं। जिन्हें घर भेजने के लिए पुलिस को डंडा चलाना पड़ रहा है। इसके चलते काफी समस्या हुई है। सभी लोगों के मन में डर है। इसलिए लॉकडाउन को बढ़ाना ही सही होगा और इसका अनुपालन कड़ाई से कराया जाए।

chat bot
आपका साथी