डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता की शिकायत

भभुआ। प्रखंड में किसानों के बीच डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता का मामला उजागर हुआ है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 05:47 PM (IST)
डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता की शिकायत
डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता की शिकायत

भभुआ। प्रखंड में किसानों के बीच डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया है कि कृषि समन्वयक अपने चहेते किसानों को ही इस योजना का लाभ पहुंचाएं हैं। युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बीडीओ को दिए गए आवेदन में डीजल अनुदान वितरण करने की जांच की मांग की है। बीडीओ को लिखे आवेदन में प्रखंड अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि कृषि समन्वयक डीजल अनुदान अपने चहेते किसानों को दिए हैं। अनुदान का लाभ योग्य किसानों को नहीं मिल पाया है। बीडीओ ने कहा कि यह गंभीर मामला है। जांच कर दोषियों पर कारवाई की जाएगी। प्रखंड में डीजल अनुदान अपने उद्देश्य से भटक गया है। सरकार के द्वारा उन किसानों के लिए सहायता था जो फसल की ¨सचाई डीजल से करते थे। सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए डीजल अनुदान बरदान साबित हो रहा था। प्रखंड में कृषि समन्वयक की मनमानी ने डीजल अनुदान से योग्य किसानों को महरूम कर दिया। इसका लाभ अयोग्य किसानों को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के भरारी, सौखरा, बसहा, पतेसर सुरहा आदि गांव में किसानों को अनुदान का लाभ नहीं के बराबर मिला है। जबकि इन क्षेत्रों में सूखा का प्रभाव सबसे अधिक था।

chat bot
आपका साथी