उत्क्रमित उ.मा. विद्यालय सदुल्लहपुर बनेगा हाइटेक

प्रखंड के पूर्वी इलाके का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सदुल्लहपुर का भवन हाइटेक बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:12 AM (IST)
उत्क्रमित उ.मा. विद्यालय सदुल्लहपुर बनेगा हाइटेक
उत्क्रमित उ.मा. विद्यालय सदुल्लहपुर बनेगा हाइटेक

प्रखंड के पूर्वी इलाके का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सदुल्लहपुर का भवन हाइटेक बनेगा। यह बातें गुरुवार को विद्यालय कैंपस में बने एडुकेशन हब के उद्घाटन के पश्चात विधायक अशोक कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों से कहीं हमारी बेटियां बेहतर कर रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामेश्वर दुबे व सहयोगी शिक्षकों ने बच्चों को तरासकर नेक इंसान बनाने की कोशिश अविस्मरणीय है। इस तरह का संस्कार अन्य विद्यालय में भी अगर शिक्षक दें तो उनका भविष्य जरूर संवरेगा। मौके पर बाल दिवस पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देख लोग अभिभूत हो गए। समारोह को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद, मुखिया अंबिका बिद, त्रिपुरारी चौबे आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामेश्वर दुबे व संचालन मिथलेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान शिक्षक जलनिधी, कविता कुमारी, सुनीता कुमारी, हीरावती कुमारी, सुशील कुमार, नंदलाल राम आदि शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर सहयोग किया। इस दौरान सीआरसीसी संजय तिवारी, रणजीत सिंह, अभय सिंह, संजय सिंह, आदि लोग मौजूद थे। बता दें कि प्रखंड का सदुल्लहपुर उत्क्रमित हाई स्कूल कई मायने में अलग दिखा। यहां अनुशासन से लेकर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में की गई कलाकृतियों को देख लोग अभीभूत हो गए। एक साथ एडुकेशन हब में सिलाई कढ़ाई से लेकर पेंटिग व सीडस के तैयार प्रजातियां लोक लुभावन रही। अलग अलग कक्षों में सुसज्जित स्टाल पर प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, म्यूजिक, डांस की भी खूब सराहना हुई। हर तरह की शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में सदुल्लहपुर को महारथ हासिल है।

chat bot
आपका साथी