केंद्रीय टीम ने की नरहन जमुरना में योजनाओं की जांच

प्रखंड के नरहन जमुरना पंचायत में योजनाओं की जांच को ले केंद्रीय टीम पहुंची। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल लेवल डेवलपमेंट मॉनीटर मनोज ¨सह ने शुक्रवार को पंचायत में चलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 09:22 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 09:22 PM (IST)
केंद्रीय टीम ने की नरहन जमुरना में योजनाओं की जांच
केंद्रीय टीम ने की नरहन जमुरना में योजनाओं की जांच

प्रखंड के नरहन जमुरना पंचायत में योजनाओं की जांच को ले केंद्रीय टीम पहुंची। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल लेवल डेवलपमेंट मॉनीटर मनोज ¨सह ने शुक्रवार को पंचायत में चलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा के पीओ गिरेन्द्र कुमार व पंचायत के मुखिया डॉ संजय ¨सह को साथ ले इन योजनाओं की हकीकत की जानकारी लिया। वे सर्वप्रथम पंचायत मुख्यालय के नरहन गांव पहुंचे। वहां गली नाली से लेकर स्वच्छता अभियान के कार्य को देखा तथा लोगों से जानकारी भी ली। पीएमजीएसवाइ योजना से हुए कार्यों का भी अवलोकन किया। कुल सात बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल किया। मनरेगा योजना से हुए कार्य तथा पौधरोपण की स्थिति की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में पौधरोपण का कार्य काफी बेहतर है। पंचायत के जमुरना में पहुंचते ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को देख मुखिया डॉ. संजय ¨सह की तारीफ भी किया। इस दौरान मनरेगा विभाग के अन्य कर्मचारियों के अलावा ग्रामीण जनता मौजूद रही। बता दें कि जिले की यह पहली पंचायत है जहां आर-ओ प्लांट से लोगों को पानी मुखिया द्वारा सप्लाई होता है। इसके अलावा जमुरना में आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगहबानी की जाती है।

chat bot
आपका साथी