फिर मालगाड़ी में ब्रेक बाइं¨डग, टला हादसा

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर लंबी दूरी की मालगाड़ियों में लगातार ब्रेक बाइं¨डग की समस्या आ रही है। ऐसे में कभी भी इस रेलखंड पर बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 09:28 PM (IST)
फिर मालगाड़ी में ब्रेक बाइं¨डग, टला हादसा
फिर मालगाड़ी में ब्रेक बाइं¨डग, टला हादसा

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर लंबी दूरी की मालगाड़ियों में लगातार ब्रेक बाइं¨डग की समस्या आ रही है। ऐसे में कभी भी इस रेलखंड पर बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को एक मालगाड़ी झारखंड से लोहे की चादर लेकर फरीदाबाद जा रही थी। तभी ब्रेकवान से 14 वें वैगन में ब्रेक बाइं¨डग के कारण धुआं निकलने लगा। मुठानी स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने भभुआ रोड स्टेशन को इसकी सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक राम प्रवेश ¨सह ने फौरन मालगाड़ी को रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद वे शंट मैन के साथ ब्रेक बाइं¨डग की जांच करने के लिए निकले। मालगाड़ी के रुकते ही जांच की गई तो पता चला कि ब्रेकवान से 14 वें बोगी (एन ई 2040120037) में ब्रेक बाइं¨डग के कारण धुआं निकल रहा था। उसका पहिया इतना गर्म था की दूर से ही एहसास हो रहा था। रेल ट्रैक पर ब्रेक लगे पहियों के घर्षण से दुर्गन्ध भी आ रही थी। अगर मालगाड़ी को तत्काल नहीं रोका जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिर ब्रेक बाइं¨डग को ठीक किया गया।

स्टेशन अधीक्षक आरपी ¨सह ने बताया कि माल गाड़ियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लगातार परिचालन के कारण किसी किसी डिब्बे के पहियों में घर्षण से ब्रेक बाइं¨डग हो जाता है। जिसके कारण पहियों की गति काफी धीमी हो जाती है। रेल लाइन पर घर्षण के कारण इससे धुआं निकलने लगता है। स्टेशन पर जब ट्रेनों को झंडी दिखाई जाती है तो रेलकर्मी इस बात पर विशेष ध्यान देते हैं कि किसी बोगी के पहिए से धुआं तो नहीं निकल रहा है। अगर ऐसी समस्या दिखती है तो फौरन अगले स्टेशन को इसकी सूचना दी जाती है। इसके आधार पर गाड़ियों या ट्रेनों को रोककर इस समस्या को दूर किया जाता है। एसएस ने बताया की शुक्रवार को एक मालगाड़ी झारखंड से लोहा की चादरें लेकर फरीदाबाद जा रही थी। मालगाड़ी में ब्रेक बाइं¨डग की समस्या को देख कर मुठानी स्टेशन के स्टेशन मास्टर द्वारा भभुआ रोड स्टेशन को सूचित किया गया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को कुछ देर के लिए भभुआ स्टेशन पर रोका गया। ब्रेक बाइं¨डग की समस्या को दूर करने के बाद मालगाड़ी को यहां से प्रस्थान करने की अनुमति दी गई। दीनदयाल उपाध्याय नगर के वरीय पदाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया गया। इसी तरह की समस्या भभुआ रोड स्टेशन पर गुरुवार को भी देखने को मिली थी। जब ब्रेक बाइं¨डग के कारण एक मालगाड़ी के डिब्बों का जोड़ खुल गया था। ब्रेकवान से 10 वें बैगन में यह समस्या आई थी। सुबह में यह माल गाड़ी सवा आठ बजे अप लाइन से झारखंड से कोयला लेकर हरियाणा जा रही थी। तभी ब्रेक बाइं¨डग के कारण उसका जोड़ खुल गया। जिससे कारण डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी को भभुआ रोड स्टेशन पर रुकना पड़ा। मैकेनिकों द्वारा जोड़ को ठीक करने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं शुक्रवार की शाम में भी डाउन लाइन में इस तरह की समस्या देखने को मिली। जब पंडित दीनदयाल नगर से एक खाली माल गाड़ी गढ़वा जा रही थी। शाम में करीब आठ बजे जैसे ही यह माल गाड़ी भभुआ रोड स्टेशन के समीप पहुंची तभी ब्रेकवान से 27 वें व 28 वें बैगन के बीच ब्रेक बाइं¨डग के कारण जोड़ खुल गया। इसके बाद माल गाड़ी को स्टेशन पर रोकना पड़ा। जोड़ को ठीक करके गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

chat bot
आपका साथी