भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में तीन घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में दो

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 02:50 AM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 02:50 AM (IST)
भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में तीन घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार डिहरा गांव निवासी रामचंद्र बिंद के पुत्र जितेन्द्र बिंद व उनके पट्टीदार के बीच भूमि विवाद को ले रविवार की सुबह मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने जाने पर जितेन्द्र बिंद के पति बबीता देवी व योगेन्द्र बिंद की पत्‍‌नी सुनीता देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।

आपसी मारपीट में महिला घायल

जासं भभुआ (कैमूर): जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के कुरथी गांव में शनिवार की शाम हुई आपसी मारपीट में त्रिभुवन राम की पत्नी आशा देवी घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने पर उसका इलाज किया गया।

chat bot
आपका साथी