साफ करने के नाम पर आभूषण ले भागे ठग

संवाद सूत्र, भगवानपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में विनोद कुमार ¨सह के घर गुरुवार को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 11:25 PM (IST)
साफ करने के नाम पर आभूषण ले भागे ठग
साफ करने के नाम पर आभूषण ले भागे ठग

संवाद सूत्र, भगवानपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में विनोद कुमार ¨सह के घर गुरुवार को बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। अपने को आभूषण साफ करने वाला कारीगर बताया। विनोद कुमार के घर पर उनकी पत्नी नहीं थी और लड़की ने दोनों ठग के झांसे में आकर लगभग तीन लाख का सोना व चांदी का गहना साफ करने के लिए दे दिया। कुछ ही देर के बाद ठग ने एक बंद बॉक्स लड़की को दिया व कहा कि सब गहना इसी में है। तुम इसे गैस पर रख दो। पांच मिनट के बाद इसे खोलना तो सभी गहने साफ हो जाएंगे। जैसे ही लड़की घर में गई दोनों ठग बाइक पर सवार होकर भाग निकले। ठगों ने जैसे ही बॉक्स खोला तो बॉक्स खाली था। तब ठग के द्वारा झांसा देकर गहना लेकर भागने का मामला उजागर हुआ। परिजन मामले को भगवानपुर थाना में दर्ज कराने के लिए पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला दर्ज नही किया तो परिजनों ने सरकार के द्वारा बनाई गई ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी