शिक्षकों की हड़ताल से जिले के 761 विद्यालयों में लटका ताला

जासं भभुआ बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वन पर जिले के पंचायत व प्रखंड शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से जिले के 761 विद्यालयों में ताला लट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 05:10 PM (IST)
शिक्षकों की हड़ताल से जिले के 761 विद्यालयों में लटका ताला
शिक्षकों की हड़ताल से जिले के 761 विद्यालयों में लटका ताला

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जिले के पंचायत व प्रखंड शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से जिले के 761 विद्यालयों में ताला लटक गया है। जिसके चलते विद्यालयों का पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 11 प्रखंड क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 761 विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित है। विद्यालयों में ताला लटक जाने से बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे। कुछ शिक्षक जो विद्यालय में हैं भी उनकी ड्यूटी मैट्रिक परीक्षा में लग गई है। इसके चलते एक-दो शिक्षक ही किसी तरह विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य करा रहे हैं। जिनके द्वारा सभी वर्ग के बच्चों को हर विषयों को पढ़ा पाना मुश्किल है। प्रखंड वार बंद विद्यालयों की संख्या अधौरा- 90भभुआ - 74 भगवानपुर - 54 चैनपुर - 95चांद - 74 दुर्गावती - 51कुदरा -64 मोहनियां -79 नुआवं - 52 रामगढ - 63 रामपुर - 65

chat bot
आपका साथी